फैटी लिवर के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज क्या हैं?

मानव शरीर में लिवर भी एक महत्वपूर्ण अंग होता है| जो हमारे पेट के दाहिने और स्थित होता है| लिवर मानव शरीर में इतना जरुरी होता है कि अगर यह काम करना बंद कर दे तो इससे इंसान की मौत भी हो सकती है| इसलिए जरुरी है कि आप अपने लिवर का ध्यान रखें| बदलती जीवनशैली और असंतुलित आहार आपको फैटी लिवर की समस्या का शिकार बना देता है| 

जब आपके अनावश्यक आहार की वजह से शरीर में ज्यादा फैट हो जाता है तो यह फैट आपके लिवर सेल्स में जमा होकर आपके लिवर को धीरे धीरे डैमेज करने लगता है जिसको फैटी लिवर कहा जाता है| इस समस्या में लिवर ढंग से काम नहीं कर पाता| जब लीवर में फेट जमा होने लगता है तो लीवर में सूजन भी आ जाती है जो काफी दर्दनाक होती है|

Read Also This - Creatinine reduce naturally in the Ayurvedic Treatment

फैटी लिवर के लक्षण:

  • पेट के दाहिनी तरफ दर्द
  • थकान और उलटी जैसा मन होना
  • भूख में कमी होना और नींद न आना/li>
  • रक्त में खराबी आना
  • आँखों में पीलापन होना
  • खून की उल्टी
  • स्किन पर ब्लड क्लॉट होना
  • त्वचा में खुजली होना

फैटी लिवर के कारण:

  • असंतुलित आहार
  • शारीरिक समस्याएं
  • शराब का अधिक सेवन
  • पर्याप्त नींद न लेना
  • वजन कम करने या बढाने के लिए सप्लीमेंट लेना
  • अधिक मसालेदार खाना
  • व्यायाम न करना

घरेलु उपाय जो आपके लिवर को ठीक रखते हैं:

लहसुन: - लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है| बात अगर लिवर की करें तो लहसुन का सेवन आपके लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| लहसुन का सेवन आपके लिवर को डिटॉक्स करता है, जिससे लिवर अपने काम में एक्टिव रहता है| लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में लहसुन को जरुर शामिल करें|

फल और पत्तेदार सब्जियां: - अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन करें तो ये आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| जिसके लिए आप अपनी डाइट में सेब, फलों की स्मूदी या जूस, गाजर, टमाटर, तरबूज, पपीता, अंगूर, मूंगफली, अमरूद, धनिया, चुकंदर, लहसुन, अखरोट और साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें तो इससे आपका लिवर स्वस्थ रहता है|

नींबू: - अगर आप दिन में एक बार नींबू की चाय, सलाद या नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को डेटोक्स करने में सहायक होता है| यह आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

हल्दी: - अगर आप अपनी डाइट में हल्दी को शामिल करते हैं तो इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आपके शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने में सहायक होते हैं| जो आपके लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है|

ओलिव ऑयल: - लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाना बनाने के लिए ओलिव आयल का प्रयोग काफी फायदेमंद माना जाता है| ओलिव ऑयल से लिवर के रोगों का खतरा कम हो जाता है|

ग्रीन टी: - ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में केटेकाइन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं| जो लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाकर लिवर में फेट जमा नहीं होने देते| जिससे लिवर अपना काम सही तरह से करता है| इन सभी के साथ अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम जरुर करें| इससे आपके लिवर के काम में किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं पड़ता|

अगर आप लिवर की समस्या से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करने के साथ साथ अपने जीवन में आयुर्वेद को भी स्थान दें| अगर आप अपने लिवर की समस्या के लिए सही इलाज़ चाहते हैं तो इसके लिए आयु कर्मा से संपर्क कर सकते हैं| आयु कर्मा का इलाज़ पूरी तरह प्राकर्तिक है| जिसका आपके शरीर में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता| आप आयु कर्मा से संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर फ़ोन या मेसेज कर सकते हैं| 011-47772777, +91-9871712050.

the doctor karma

Comments